बुंडू: तमाड़ प्रखंड के लुपुंगडीह गांव में होली के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम सह छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार कुंदन कुमार और उनकी टीम ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

छऊ नृत्य को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरे कार्यक्रम का आनंद उठाया.
विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान उलीलोहार पंचायत के कई कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ती है सामाजिक एकता
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है. ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में एकता को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी पारंपरिक कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों और कलाकारों को बधाई दी.

