Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा:सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने किया आईईडी बरामद.

चाईबासा: जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को...

चाईबासा: जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बार फिर सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से बिछाई गई एक बड़ी साजिश को जवानों ने अपनी सतर्कता से नाकाम कर दिया.जिले के अति नक्सल प्रभावित जराईकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एदेलबेरड़ा-बाबुडेरा मार्ग पर गुरुवार को सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान जवानों की नजर एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी, जो जमीन के नीचे दबाई गई थी.जांच करने पर वहां से एक शक्तिशाली आईईडी बरामद हुआ. आईईडी की बरामदगी के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और तत्काल बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। खतरे की गंभीरता को देखते हुए, विशेषज्ञों की टीम ने बिना समय गंवाए उस शक्तिशाली बम को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *