पलामू पुलिस ने की अपील, बकरीद पर बनाए रखें आपसी भाईचारा, अफवाहों से बचें और रहें सतर्क

Palamu: पलामू पुलिस ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार के मद्देनजर जिलावासियों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है....

Palamu: पलामू पुलिस ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार के मद्देनजर जिलावासियों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा करते हुए पुलिस ने आम जनता को सचेत किया है कि सोशल मीडिया जैसे- फेसबुक, ट्विटर (X), व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब आदि पर किसी भी प्रकार की तथ्यहीन, भ्रामक, गलत सूचना या धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले फोटो और वीडियो शेयर अथवा अपलोड करने से पूरी तरह बचें. पलामू पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: डीवीसी में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच के लिए सांसद दीपक प्रकाश ने, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर जारी

इसके अलावा, पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और समाज में शांति बनाए रखें. किसी भी अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7070452955 अथवा आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर देने का अनुरोध किया गया है. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी. पलामू पुलिस ने ‘शांति रखें, सतर्क रहें, अफवाहों से दूर रहें’ के संदेश के साथ जिलावासियों की सेवा में सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिया है.

यह भी पढ़ें: नई कमेटी जंबोजेट नहीं, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की मजबूत रणनीतिः केशव महतो कमलेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *