Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जामूखाड़ी स्थित कौलेश्वरी मंदिर से सटे तिलैया डैम में नहाने के क्रम में दिन बुधवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान उरवां निवासी शंकर शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र सचिन शर्मा के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार सचिन शर्मा अपने गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ तिलैया डैम में नहाने गया हुआ था. इस दौरान नहाने के क्रम में वह डैम के गहरे पानी में समाहित हो गया.


घटना के बाद मचा हड़कंप
इधर उसके साथ गए उसके दोनों साथी जोर-जोर से चिल्लाने लगे. जिनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए और उसकी खोजबीन शुरू कर दी. इधर सचिन के साथियों ने इस घटना की जानकारी सचिन के परिजनों को दी. इसके पश्चात सचिन के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रोने-बिलखने लगे. इधर घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना की पुलिस घटनास्थल में पहुंची और आसपास के नाविकों को बुलाकर शव ढूंढने का प्रयास कर रही है.
