ईडी की कार्रवाई पर माकपा का हमला, कहा- विपक्ष को निशाना बना रही केंद्र सरकार

Ranchi: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य इकाई ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय...

Ranchi: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की झारखंड राज्य इकाई ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित बताया है.

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने जारी बयान में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को बदनाम करने और दबाव बनाने के लिए कर रही है. उन्होंने कहा कि पिनारई विजयन के खिलाफ की गई यह कार्रवाई भी उसी रणनीति का हिस्सा है, ताकि जनता के बीच गलत संदेश फैलाया जा सके. उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाई से न तो पिनारई विजयन डरने वाले हैं और न ही माकपा अपने संघर्ष से पीछे हटने वाली है.

ALSO READ: जामताड़ा : बकरीद को लेकर एसपी ने किया थानों का निरीक्षण, विधि व्यवस्था की जानकारी ली

यूडीएफ सरकार की भूमिका पर उठाए सवाल

बयान में यह भी सवाल उठाया गया कि क्या केरल की नई यूडीएफ सरकार की इस पूरे घटनाक्रम में कोई भूमिका है. माकपा ने आरोप लगाया कि हाल में यूडीएफ नेतृत्व की दिल्ली यात्रा और भाजपा नेताओं से हुई मुलाकातों के बाद इस कार्रवाई ने कई राजनीतिक सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी ने पूरे मामले को लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश बताया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *