News Wave खबर का असर, पिलवारी-शहरपुर वन गांव के तीनों चापाकल हुए चालू

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पिलवारी-शहरपुर वन गांव में पेयजल संकट को लेकर Wave News में प्रमुखता से खबर...

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत पिलवारी-शहरपुर वन गांव में पेयजल संकट को लेकर Wave News में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और विभाग हरकत में आ गया. खबर प्रसारित होने के कुछ ही घंटों के भीतर पीएचईडी विभाग की टीम गांव पहुंची और खराब पड़े तीनों चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें चालू कर दिया गया.

दूषित पानी पीने को मजबूर थे ग्रामीण

गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था. ग्रामीणों के अनुसार दो चापाकल पूरी तरह खराब पड़े थे, जबकि एक चापाकल से बेहद कम पानी निकल रहा था. मजबूरी में लोगों को डोभा और जोरिया का दूषित पानी पीना पड़ रहा था. भीषण गर्मी के कारण स्थिति और गंभीर हो गई थी.

एक किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर थे लोग

ग्रामीणों ने बताया कि पानी की समस्या के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को करीब एक किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा था. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. गांव में पेयजल संकट को लेकर लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही थी.

ALSO READ : बकरीद में दो कंपनी रैफ सहित 2000 जवान करेंगे जिला की सुरक्षा

खबर के बाद विभाग ने की त्वरित कार्रवाई

Newswave  में खबर प्रकाशित होने के बाद पीएचईडी विभाग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया. विभागीय टीम ने खराब पड़े तीनों चापाकलों को दुरुस्त कर चालू कर दिया, जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई.

ग्रामीणों ने जताया Newswave और प्रशासन के प्रति आभार

चापाकल चालू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और Newswave के साथ-साथ प्रशासन एवं पीएचईडी विभाग के प्रति आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि अब गांव में पेयजल की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है और लोगों को स्वच्छ पानी मिलना शुरू हो गया है.

ALSO READ : छतरपुर प्रखंड कार्यालय में पनसाला का उद्घाटन, भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *