बीडीओ और प्रमुख के बीच बढ़ा विवाद, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Palamu : पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड में प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच विवाद गहराता जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी...

Palamu : पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड में प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच विवाद गहराता जा रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रेणू बाला और प्रखंड प्रमुख विद्या देवी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है.

बीडीओ ने प्रमुख पति पर लगाया हस्तक्षेप और दबाव बनाने का आरोप

बीडीओ रेणू बाला ने जिला प्रशासन को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि प्रमुख विद्या देवी के पति कुशनाथ दुबे लगातार सरकारी कार्यों में दखलअंदाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रमुख पति दिनभर प्रखंड कार्यालय में बैठकर कर्मचारियों पर दबाव बनाते हैं, पैसों की मांग करते हैं और अधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं. बीडीओ के अनुसार इससे कार्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है और कर्मचारियों में भय का वातावरण बना हुआ है.

ALSO READ : News Wave खबर का असर, पिलवारी-शहरपुर वन गांव के तीनों चापाकल हुए चालू

प्रमुख ने आरोपों को बताया झूठा और बदले की कार्रवाई

वहीं दूसरी ओर प्रखंड प्रमुख विद्या देवी ने बीडीओ द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. प्रमुख का कहना है कि उन्होंने पहले ही बीडीओ की कार्यशैली, मनमानी और लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी. उनका आरोप है कि उसी शिकायत से नाराज होकर अब उनके पति को जानबूझकर झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है.

पूरे मामले की जांच में जुटा जिला प्रशासन

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि के बीच बढ़ते इस विवाद के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. दोनों पक्षों की शिकायतों और आरोपों की जांच की जा रही है. अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है.

ALSO READ ईडी की कार्रवाई पर माकपा का हमला, कहा- विपक्ष को निशाना बना रही केंद्र सरकार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *