धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बलात्कार का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Ranchi : धनबाद पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी...

Ranchi : धनबाद पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवकुश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के नवादा का रहने वाला है. पुलिस को 4 मई को सूचना मिली थी कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की. हालांकि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थी SIT

मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की.

ALSO READ : सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश: ग्रामीण विकास कार्यों में लाएं तेजी, बरहेट पंचायत भवन का लिया फीडबैक

नवादा से दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बिहार में छिपे होने की सूचना मिली. इसके बाद एसआईटी ने बिहार के नवादा जिले में छापेमारी कर आरोपी लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

ALSO READ : भीषण गर्मी में गहराया जल संकट, 5 महीने से बंद पड़ी जलापूर्ति से ग्रामीण परेशान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *