पलामू: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में कोयल नदी के किनारे झाड़ियों से मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 28 फरवरी 2026 को चेड़ाबार गांव के पास कोयल नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था. मृतक की पहचान नावाबाजार थाना क्षेत्र के करचा निवासी युगेश सिंह के रूप में हुई थी.

इस संबंध में मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना कांड संख्या 57/2026 दर्ज किया गया था. मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(2), 238 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया.
एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की.
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों शिवपूजन सिंह उर्फ शिव कुमार सिंह (28 वर्ष) और जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी चेड़ाबार गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं.
Also Read: सिगरेट नहीं देने पर दबंगई, पटाखे से फूंकी दुकान
पैसे के विवाद में की गई हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 27 फरवरी की रात रास्ते में युगेश सिंह के साथ पैसे की मांग को लेकर उनका विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर लोहे के फाइटर (पंच) से हमला किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
साक्ष्य मिटाने के लिए नदी में फेंका सामान
हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने शव को कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया. साथ ही मृतक के जूते, जींस और बैग को नदी में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था.
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का फाइटर, मृतक का पिट्ठू बैग और एक जोड़ी जूता बरामद कर लिया है.
न्यायिक हिरासत में भेजे जाएंगे आरोपी
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों शिवपूजन सिंह उर्फ शिव कुमार सिंह (28 वर्ष) और जय प्रकाश सिंह उर्फ हुड़िया (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपी चेड़ाबार गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं.
पैसे के विवाद में की गई हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 27 फरवरी की रात रास्ते में युगेश सिंह के साथ पैसे की मांग को लेकर उनका विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने पर दोनों ने मिलकर लोहे के फाइटर (पंच) से हमला किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
साक्ष्य मिटाने के लिए नदी में फेंका सामान
हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से आरोपियों ने शव को कोयल नदी किनारे झाड़ियों में छिपा दिया। साथ ही मृतक के जूते, जींस और बैग को नदी में अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था.