Jamtara : आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
ईद-उल-अजहा को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, साथ ही जामताड़ा न्यू टाउन स्थित ईदगाह में पहुंचकर पर्व के अवसर पर बजने वाले बैंड-बाजे एवं अन्य उपकरणों की भी जांच की गई.

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने जामताड़ा वासियों से ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही, इस दौरान एसडीपीओ वसीम राजा, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक मदन कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
Also Read : गर्मी में बिना एसी के घर को ठंडा रखने के देसी और कारगर तरीके
