जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया रोड जाम

Jamtara: जामताड़ा-दुमका रोड स्थित बिजली ऑफिस पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक...

Jamtara: जामताड़ा-दुमका रोड स्थित बिजली ऑफिस पेट्रोल पंप के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय चौकीदार के पुत्र रोनित राय के रूप में हुई है, जो जामताड़ा थाना क्षेत्र के तिलाबाद गांव का रहने वाला था. घटना के बाद इलाके में मातम पसरा और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी संख्या जेएच 10 बीटी 1032 पर सवार युवक वहां से गुजर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर संख्या जेएच 09 डी 1811 पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ रहा था, तभी डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से रोनित राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों का इलाज जारी है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोनित को मृत घोषित कर दिया. जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई.

वहीं, सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ वसीम राजा एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो भी घटनास्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था और लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे थे.

ALSO READ: प्रकृति पूजा बनाम 5000 चर्च: चंपाई सोरेन ने आदिवासी अस्मिता के बहाने बदला झारखंड का सियासी नैरेटिव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *