रांची: 30 मई को सजेगा साहित्य का भव्य मंच, ‘साहित्य संगम संस्थान’ का वार्षिक अधिवेशन और सम्मान समारोह

Ranchi: साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान का भव्य राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव आगामी 30 मई...

Ranchi: साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान का भव्य राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव आगामी 30 मई को झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने जा रहा है. इस एक दिवसीय भव्य समागम में देश-विदेश के जाने-माने साहित्यकार, कवि, लेखक और प्रबुद्ध जन जुटेंगे.

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के उत्थान, नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करने तथा वरिष्ठ साहित्यकारों के अवदान को रेखांकित करना है.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण- कवि सम्मेलन

देश के कोने-कोने से आ रहे ख्यातिलब्ध कवियों द्वारा काव्य पाठ, जिसमें देशप्रेम, सामाजिक सरोकार और विविध रसों की प्रस्तुतियां होंगी.

अलंकरण समारोह: साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं युवा रचनाकारों को संस्थान के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जाएगा.

पुस्तकों का लोकार्पण: देश के विभिन्न अंचलों से आए लेखकों की नवीन कृतियों का विमोचन भी इस अवसर पर किया जाएगा.

Also Read: पूर्व सांसद धीरज साहू ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम विवरण

  • दिनांक: 30 मई
  • स्थान: प्रेस क्लब रांची
  • समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से शाम 5:30 तक

साहित्य संगम संस्थान के संयुक्त सचिव, स्थानीय (रांची) वार्षिकोत्सव के संयोजक डॉ प्रशांत करण जी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. रांची की पावन धरा पर साहित्यकारों के इस महाकुंभ को लेकर स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग और साहित्य प्रेमियों में भारी उत्साह है. संस्थान ने रांची और आस-पास के सभी साहित्य अनुरागियों, शिक्षकों, छात्रों और आम जनमानस से इस गरिमामयी कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होकर साहित्य के इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *