Ranchi: रातू रोड के न्यू मार्केट चौक पर स्थित हिचकी ठेला नामक होटल में अहले सुबह तीन बजे के करीब आग लग गई. इसकी जानकारी PCR 28 को हुई. PCR में तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना आंद्रे हाउस फायर बिग्रेड को दी. सूचना मिलते ही दो फायर बिग्रेड पंहुचा और आग पर काबू पाया गया. फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है. संभावना व्यक्त की जा रही की आग भट्ठी के आग या शॉर्ट सर्किट से लगी होगी. इस आग लगी में लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

लाखों का नुकसान होने की संभावना
बाद में सूचना मिलने पर दुकान के संचालक भी पहुंचे. बताया जा रहा कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं किया जाता को बगल में स्थित छप्पन भोग. बिकानेर मिष्ठान भंडार और अन्य दुकानों में भी आग लग जाता. PCR यदि समय पर फायर बिग्रेड को सूचना नहीं देता होटल में रखा सिलिंडर ब्लास्ट कर जाता तो बड़ा नुकसान हो जाता. इस आग लगी में लाखों का नुकसान होने की संभावना व्यक्त दुकान संचालक ने की है. उनका कहना है कि दुकान अंदर देखकर आकलन के बाद ही नुकसान की सही जानकारी हो पायेगी. समाचार लिखे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था, लेकिन एहतियात के तौर पर फायर बिग्रेड वाहन रातू रोड में तैनात थी.
ALSO READ: BIT मेसरा में लोकल रिजर्वेशन खत्म, झारखंड के युवाओं को देशभर के मेधावियों से लेनी होगी सीधी टक्कर
