पाकुड़ में स्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Pakur : उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन की...

Pakur :  उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्वच्छता, माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

“चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान को सफल बनाने के निर्देश

बैठक के दौरान उपायुक्त ने 28 मई से 4 जून 2026 तक चलने वाले “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” अभियान के सफल संचालन को लेकर विशेष निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं अन्य बालिका विद्यालयों में सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इंसिनरेटर का सुचारू संचालन तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किशोरियों और महिलाओं को बेहतर माहवारी स्वच्छता सुविधाएं मिल सकें.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

माहवारी से जुड़े मिथकों को खत्म करने पर जोर

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि माहवारी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए पंचायत और ग्राम स्तर तक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए. इस अभियान में आंगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य सहिया, स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं जलसहिया की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही किशोरियों और महिलाओं के अलावा पुरुषों एवं लड़कों को भी जागरूक किया जाएगा, ताकि समाज में सकारात्मक और संवेदनशील वातावरण विकसित हो सके.

ALSO RAED : गुमला में तेज आंधी-तूफान से घर पर गिरा विशाल आम का पेड़, मकान क्षतिग्रस्त

ठोस कचरा प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

बैठक में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट की वर्ष 2026 की गाइडलाइन के अनुरूप विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सोमवार तक आवश्यक रूप से कार्य प्रारंभ किया जाए. उन्होंने कहा कि उप विकास आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए, ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (ड्रिंकिंग वाटर एंड सैनिटेशन डिवीजन), जिला समन्वयक, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

ALSO RAED : पाकुड़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को मिली राहत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *