Chakradharpur: विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान से मनोहरपुर प्रखंड के कई घरों के एस्बेस्टस उड़कर क्षतिग्रस्त हो गए थे. इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रखंड के रायकेरा पंचायत अंतर्गत बांधटोली गांव में बीडीओ शक्तिकुंज एवं सीओ प्रदीप कुमार ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया तथा राहत सामग्री का वितरण किया.
11 प्रभावित ग्रामीणों के बीच वितरित की गई राहत सामग्री
इस दौरान अंचल अधिकारी प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को निर्देश दिया कि आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त घरों की फोटो, आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक की फोटो कॉपी अंचल कार्यालय में जमा करें, ताकि सरकारी मुआवजा प्रक्रिया के तहत सहायता उपलब्ध कराई जा सके. वहीं, रायकेरा के बांधटोली में हरबु केरकेट्टा, अजय केरकेट्टा, किरण केरकेट्टा, सुनिता केरकेट्टा एवं महादेव केरकेट्टा समेत कुल 11 प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री वितरित की गई. मौके पर पंचायत मुखिया रानी कच्छप, उप प्रमुख दीपक एक्का सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा में चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे तीन लोग
