डीवीसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार बदले, चैतन्य प्रकाश बने नए कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशन)

Bermo: डीवीसी के मानव संसाधन विभाग ने निगम कार्य के हित में सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से एक नया कार्यालय आदेश जारी...

PLSS Chaitanya Prakash
पीएलएसएस चैतन्य प्रकाश

Bermo: डीवीसी के मानव संसाधन विभाग ने निगम कार्य के हित में सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से एक नया कार्यालय आदेश जारी कर शीर्ष प्रबंधन स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. कार्यकारी निदेशक (मा.सं.) सौरभ शर्मा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के तहत तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और नई पदस्थापना की गई है. इसके तहत डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में प्रोजेक्ट विभाग के कार्यकारी निदेशक (ईडी) पीएलएसएस चैतन्य प्रकाश को अब कार्यकारी निदेशक (ऑपरेशन) के पद पर तैनात किया गया है, जो 31 मई को पीपी साह के सेवानिवृत्त होने के बाद 1 जून से इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को संभालेंगे.​

राजेश कुमार नये कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट) नियुक्त

इसी क्रम में मुख्यालय में वितरण (Distribution) के साथ-साथ बीडी, सीएमजी और आरएंडडी विभाग का प्रभार संभाल रहे कार्यकारी निदेशक राजेश कुमार को नया कार्यकारी निदेशक (प्रोजेक्ट) नियुक्त किया गया है, जो चैतन्य प्रकाश के स्थान पर कार्य करेंगे. इसके अलावा एचआर विभाग में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (ई) डॉ. धवला वेंकट राजन को पदोन्नत कर मुख्यालय कोलकाता में ही अतिरिक्त सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. डॉ. राजन 31 मई को राकेश रंजन के सेवानिवृत्त होने के बाद 1 जून से अपना नया कार्यभार संभालेंगे और उनके पास अतिरिक्त सचिव की सभी वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्तियां मौजूद रहेंगी. निगम द्वारा जारी यह नया आदेश एक जून से पूरी तरह प्रभावी माना जाएगा.

यह भी पढ़ें: एनटीपीसी के सीएमडी गुरदीप सिंह को मिला डीवीसी चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार, एसके पांडा बने नए मेंबर-सेक्रेटरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *