Emergency Call Box : आपातकालीन सूचना तंत्र बना कबाड़, बटन दबाते कंट्रोल रूम से होता संपर्क

Ranchi : राजधानी में सरकारी तंत्र को दुरुस्त करने के लिए करीब 50 चौक चौराहों पर आपातकालीन कॉल बॉक्स की व्यवस्था की...

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi : राजधानी में सरकारी तंत्र को दुरुस्त करने के लिए करीब 50 चौक चौराहों पर आपातकालीन कॉल बॉक्स की व्यवस्था की गई है. लेकिन बदलते समय के अनुसार आपातकालीन सूचना तंत्र कबाड़ बनते जा रहे है. रांची के कई ऐसे चौक चौराहे पर आपातकालीन सूचना तंत्र हैं, जो तकनीकी रूप से खराब हो गए हैं और काम नहीं कर रहे हैं. जिसके कारण कई लोग इमरजेंसी कॉल बॉक्स के माध्यम से सूचना देना चाहते हैं लेकिन सूचना नहीं दे पाते हैं. शहरी सुरक्षा के लिहाज से यह लापरवाही और चिंताजनक है. विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों और देर रात सफर करने वाले राहगीरों के लिए यह व्यवस्था वरदान बन सकती थी. मोबाइल छिनतई, सड़क दुर्घटना या अचानक तबीयत बिगड़ने जैसी आपात स्थितियों में जब पीड़ित के पास फोन न हो, तब ये कॉल बॉक्स जीवन रक्षक साबित हो सकते थे.

बटन दबाते कंट्रोल रूम से होता संपर्क

इमरजेंसी कॉल बॉक्स व्यवस्था विभागीय लापरवाही की शिकार होकर रही गयी है. शहर के विभिन्न व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में लगाई गई यह आधुनिक व्यवस्था पूरी तरह ठप पड़ी है. राजधानी में लगभग पचास चिन्हित स्थानों पर इन इमरजेंसी कॉल बॉक्स को स्थापित किया गया था. संकट में फंसे किसी भी नागरिक को केवल एक बटन दबाना था, जिससे सीधे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात ऑपरेटर से उसकी बात हो जाती. इसके साथ ही लगे कैमरों से पीड़ित की लाइव लोकेशन और स्थिति की जानकारी मिल जाती. लेकिन आज स्थिति बिल्कुल उलट है. अधिकांश जगहों पर कॉल बॉक्स के तार कटे हुए हैं, बटन टूटे हैं और उन पर धूल की मोटी परत जमी हुई है.

रांची में इन स्थानों पर लगाए गए हैं इमर्जेंसी कॉल बॉक्स

बता दें कि हाल के दिनों में रातू रोड और कांटाटोली में फ्लाईओवर निर्माण के कारण कई इमर्जेंसी कॉल बॉक्स को हटा दिया गया था. फिलहाल कांके रिंग रोड, सहजानंद चौक, शनि मंदिर चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, कांके रोड, बिरसा चौक, मेकॉन चौक, सुजाता चौक, कोकर चौक, आदि जगहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगा हुआ है.

 

ALSO READ : झारखंड में DSP से दरोगा तक पर लगे गंभीर आरोप, कई गए जेल तो किसी ने की आत्महत्या

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *