Ranchi : राहे प्रखंड क्षेत्र के रांगामाटी पोगड़ा में प्रस्तावित प्राथमिक उप स्वास्थय केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अमित महतो ने किया. लगभग 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से स्वास्थय केंद्र का निमार्ण होगा.
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अमित महतो ने कहा कि स्वास्थय केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक चिकित्सा, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थय जांच, बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य बुनियादी स्वास्थय सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी स्वास्थय समस्याओं के लिए दूर दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
विधायक ने बताया कि स्वास्थय केंद्र में 24 घंटे स्वास्थय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे. जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव गांव तक बेहतर स्वास्थय सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
ये रहे मौजूद
मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पशुपति अहीर, सर्वेश्वर महतो, गोपेश्वर महतो, दिलेश्वर प्रमाणिक, दिलेश्वर नायक, संदीप अहीर, प्रकाश महतो, ऋषिकेश महतो, देवगुण महतो, वीरसिंह मुंडा, भूपेश महतो समेत अन्य उपस्थित रहे.

ALSO READ : Emergency Call Box : आपातकालीन सूचना तंत्र बना कबाड़, बटन दबाते कंट्रोल रूम से होता संपर्क
