Click Here
Click Here
Click Here

CBI का बड़ा एक्शन: सीसीएल गिद्दी-सी परियोजना के मैनेजर समेत 5 अधिकारियों और कर्मियों के ठिकानों पर छापेमारी

Ranchi: हजारीबाग जिले के गिद्दी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार की सुबह से जांच कर रही है. सीबीआई...

Ranchi: हजारीबाग जिले के गिद्दी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने शनिवार की सुबह से जांच कर रही है. सीबीआई की टीम सीसीएल की गिद्दी-सी कोयला परियोजना में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई अधिकारियों और कर्मचारियों के सरकारी आवासों पर दबिश दी है. सीबीआई की अलग-अलग टीमें सुबह से ही पांच अधिकारियों और कर्मियों के आवासों पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं. इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरी कोयलांचल में हड़कंप मच गया है और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

इन अधिकारियों और कर्मियों के आवास पर चल रही है जांच:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई के राडार पर आए जिन लोगों के आवासों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं रामाशीष राम** (मैनेजर, गिद्दी-सी परियोजना), जितेंद्र कुमार (अधिकारी), परशुराम चौधरी (सीसीएल कर्मी), शोभन चक्रवर्ती(सीसीएल कर्मी) के अलावा एक अन्य कर्मी के आवास पर भी टीम जांच कर रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

खंगाले जा रहे हैं दस्तावेज़:

शनिवार सुबह जब लोग सोकर उठे ही थे, तभी सीबीआई की गाड़ियां गिद्दी-सी कॉलोनी में दाखिल हुईं. टीमों ने निर्धारित ठिकानों को घेरते हुए जांच शुरू कर दी. कार्रवाई के दौरान सीबीआई के अधिकारी संबंधित कर्मियों के बैंक खातों, संपत्ति के दस्तावेजों, विभागीय रिकॉर्ड्स और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को बारीकी से खंगाल रहे हैं. छापेमारी के दौरान गोपनीयता और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. जिन क्वार्टरों में जांच चल रही है, वहां बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने या संदिग्धों से मिलने की इजाजत नहीं है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार, आय से अधिक संपत्ति का है शक:

हालांकि, सीबीआई की ओर से अभी तक इस छापेमारी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान या जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है कि यह कार्रवाई किस मामले के तहत की जा रही है, लेकिन कोयलांचल के विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *