Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को चपेट में लिया, दो बहनों की दर्दनाक मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

Lohardaga: लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर मिशन चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना...

Lohardaga: लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर मिशन चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में स्कूटी पर सवार दो बहनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. मृतका की पहचान लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी मुकेश साहू की पुत्री सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है. घायल की पहचान रोहित कुमार साहू के रूप में हुई है. रोहित, अपनी बहन सपना और सृष्टि को लेकर स्कूटी से कृषि मार्केट के समीप स्थित तेली धर्मशाला में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान शहरी क्षेत्र के मिशन चौक के समीप सेन्हा से लोहरदगा की ओर आ रहा एक बाक्साइट लदा ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया.

यह भी पढ़ें: बिहार-झारखंड बंटवारे का विवाद: भुवनेश्वर में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उठेंगे दोनों राज्यों के लंबित मुद्दे

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

घटना के बाद ट्रक का चालक फरार

घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. वहां मौजूद लोगों ने तत्काल तीनों को ट्रक के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर ने सपना और सृष्टि को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार साहू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में हार पर बोले झामुमो नेता विनोद पांडेय- ‘JMM विधायक रहे एकजुट, महागठबंधन करेगा समीक्षा’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *