NTA की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, टेक्निकल गड़बड़ी के कारण 2 घंटे 23 मिनट देर से शुरू हुई ”CUET UG” परीक्षा

Newsdesk : CUET UG 2026 की 30 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों...

Newsdesk : CUET UG 2026 की 30 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी. ऑनलाइन प्रश्नपत्र अपलोड नहीं होने की वजह से परीक्षा लगभग 2 घंटे 23 मिनट की देरी से शुरू हुई. इस कारण परीक्षा केंद्रों पर मौजूद छात्र और उनके अभिभावक नाराज नजर आए. NTA ने इस असुविधा के लिए खेद जताया है.

दूसरी शिफ्ट के समय में भी करना पड़ा बदलाव

पहली पाली की परीक्षा प्रभावित होने के कारण दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के समय में भी बदलाव किया गया. अभ्यर्थियों को दोपहर 2:30 बजे से केंद्र में प्रवेश दिया गया, जबकि परीक्षा निर्धारित समय 3 बजे के बजाय शाम 4 बजे शुरू हुई. इससे पूरे दिन की परीक्षा व्यवस्था प्रभावित रही.

ALSO READ : पेपर मार्बलिंग: पानी पर तैरती रंगों की अनोखी कला

जानकारी के अभाव में छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी परेशानी

छात्रों का आरोप है कि उन्हें देरी की सही वजह समय पर नहीं बताई गई. कई अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें लंबे समय तक केंद्रों पर इंतजार करना पड़ा और वॉशरूम जाने की अनुमति भी नहीं दी गई. इससे छात्र भूखे-प्यासे और मानसिक रूप से परेशान रहे. अभिभावकों ने भी परीक्षा प्रबंधन पर सवाल उठाए.

देशभर के परीक्षा केंद्रों पर दिखा असर

NTA के अनुसार तकनीकी समस्या का असर देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर पड़ा. एजेंसी ने बताया कि समस्या को बाद में ठीक कर लिया गया और प्रभावित छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए पूरा निर्धारित समय दिया गया. NTA का कहना है कि किसी भी अभ्यर्थी के परीक्षा समय में कटौती नहीं की गई.

ALSO READ : राज्यसभा चुनाव : क्या इस बार भी दिल्ली दरबार से चलेगा भाजपा का साइलेंट कार्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *