Jamtara: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई पहल करते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं जामताड़ा विधायक सह मंत्री इरफान अंसारी ने दुलाडीह से चारेडीह आदिवासी टोला तक बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया.
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी क्या कुछ कहा, जानिए
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे विकास कार्यों के माध्यम से मजबूत करना उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि दूरस्थ और आदिवासी बहुल गांवों तक बेहतर सड़क संपर्क पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके.

मंत्री ने कहा कि उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु जनसेवा और विकास है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जामताड़ा विधानसभा का कोई भी गांव आधारभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जाएंगे.
ALSO READ: पहली पत्नी और बच्चे को छिपाकर रचाई दूसरी शादी, 20 लाख दहेज लेने के बाद खुला राज, पति गिरफ्तार
