Bokaro : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी अजय नाथ झा ने शनिवार को कैंप टू स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति और विधिक मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की. निरीक्षण के समय अधिकारियों ने ईवीएम की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन यंत्र, यूपीएस बैकअप और अन्य तकनीकी सुविधाओं की जानकारी प्रस्तुत की.
विभाग को भेजें विस्तृत रिपोर्ट
उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिया कि समुचित प्रतिवेदन तैयार कर समय पर विभाग को रिपोर्ट की जायें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित अन्य उपस्थित रहें. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण अनिवार्य है.

ALSO READ : NEWS WAVE IMPACT : चलती मालगाड़ी से कोयला लूट की खबर पर RPF ने लिया संज्ञान, जांच का आदेश जारी
