Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग चोरी मामलों में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग- अलग चोरी के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नगर...

Pakur: पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग- अलग चोरी के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों पांच दुकानों में हुई चोरी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. उसके पास से पुलिस ने सात पीस कांसा का थाली बरामद किया है. दरअसल बीते 27 मई को रात में नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा रथ मेला मैदान में कांसा के दुकान सहित पांच दुकानों में चोरी की घटना हुई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ पाकुड़ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया था. गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर चोरी किए गए 7 कांसा के थाली को भी बरामद किया. गिरफ्तार तीनों आरोपी नगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है. तीनों गिरफ्तार आरोपी में से दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं बीते 20 मई की रात में नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा स्थित मां नित्य काली मेडिकल हॉल से चोरों ने स्टैंड सहित एसी का आउटडोर यूनिट चोरी कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. 28 दिसंबर 2025 की रात रेलवे क्वार्टर से अज्ञात चोरों ने नकद रुपए एवं कीमती उड़ा लिए थे. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए बगोदर के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *