स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार से

Koderma : आउटसोर्सिंग कम्पनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के अंतर्गत जिला के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों...

Koderma : आउटसोर्सिंग कम्पनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के अंतर्गत जिला के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को चार माह से मानदेय भुगतान नहीं होने, ईपीएफ और ईएसआई कटौती में घपलेबाजी व झारखंड सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय भुगतान की मांग पर झारखंड स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ (सीटू) के बैनर तले आउटसोर्सिंग कर्मी 01 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं. सिविल सर्जन, उपायुक्त, एसडीओ सहित सभी पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. इस संबंध में सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि हड़ताल की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. आउटसोर्सिंग कर्मी एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं. लेकिन इनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है. कोडरमा जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में स्वास्थ व्यवस्था की रीढ़ है आउटसोर्सिंग कर्मी. आज इन्हें बेबस होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है. जिससे सदर अस्पताल से लेकर प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ व्यवस्था चरमरा सकती है. हड़ताल के दिन सोमवार को समाहरणालय परिसर से सदर अस्पताल तक एक जुलूस भी निकाला जाएगा.

हड़ताल की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल परिसर में रणजीत राम की अध्यक्षता में बैठक

हड़ताल की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल परिसर में रणजीत राम की अध्यक्षता में बैठक हुई और हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया. बैठक में धीरज तिवारी, अभिजीत कुमार, सुमा कुमारी, शालिनी कुमारी, नरेंद्र कुमार, सुमा देवी, रेखा देवी, शुलतानी, गुड़िया, प्रिंस पाण्डेय, विशाल राणा, सुधा, महिमा भारद्वाज, मुकेश कुमार, सोनी कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रियंका, सुमित कुमार, रोशन कुमार, दीपक कुमार, रम्भा देवी, जगधात्री भगत, अमन सिंह, शालिनी देवी, आयुष कृष्णा, विशाल गौरव, सनी राणा आदि मौजूद थे.

Also Read : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में बाबा 11 बनी GPL चैंपियन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *