खराब मौसम का असर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चार विमान कोलकाता डायवर्ट

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को खराब मौसम और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण विभिन्न शहरों...

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को खराब मौसम और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण विभिन्न शहरों से आने वाली चार उड़ानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा. विमान जब रांची एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहे थे, तब मौसम प्रतिकूल होने के कारण सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी. इसके बाद एहतियातन सभी विमानों को कोलकाता भेज दिया गया.

Also Read : वृद्धाश्रम पहुंचे उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, बुजुर्गों संग बिताए भावुक पल, फल-मिठाई बांटकर बढ़ाया उत्साह

इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें हुईं प्रभावित

डायवर्ट किए गए विमानों में इंडिगो और एयर इंडिया की दो-दो उड़ानें शामिल थीं. दिल्ली और कोलकाता से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट IG07561 और IG06370 को कोलकाता भेजा गया. वहीं एयर इंडिया की बेंगलुरु और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट AXB1239 और AXB1046 भी खराब मौसम के कारण रांची में नहीं उतर सकीं और उन्हें कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया.

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

विमानों के कोलकाता डायवर्ट होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा. निर्धारित समय पर रांची पहुंचने की उम्मीद कर रहे यात्रियों को कोलकाता में कई घंटे इंतजार करना पड़ा. जानकारी के अनुसार करीब चार घंटे बाद सभी प्रभावित उड़ानों को दोबारा रांची के लिए रवाना किया गया, जिसके बाद यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *