चुनावी मूड में झारखंड कांग्रेस: प्रखंड अध्यक्षों के दम पर पंचायत चुनाव फतह करने की रणनीति, जून से ग्राउंड पर उतरेंगे दिग्गज

Ranchi: झारखंड में आगामी पंचायत चुनावों और एसआइआर कार्य को लेकर कांग्रेस ने अपनी योजना तैयार कर ली है. मोरहाबादी स्थित राजकीय...

Ranchi: झारखंड में आगामी पंचायत चुनावों और एसआइआर कार्य को लेकर कांग्रेस ने अपनी योजना तैयार कर ली है. मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू की विशेष मौजूदगी में हुई इस बैठक में चुनावी रणनीति को लेकर गहन मंथन किया गया. पार्टी ने एलान किया है कि आगामी जून महीने में प्रखंड अध्यक्षों का एक बड़ा प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित कर राज्य में चुनावी शंखनाद किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे धीरज साहू, इंटक महाधिवेशन में सर्वसम्मति से चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

ओबीसी आरक्षण के बाद पहला चुनाव

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और झारखंड प्रभारी के राजू ने पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा राज्य में ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद यह पहला पंचायत चुनाव है. एक राष्ट्रीय दल होने के नाते लोकतंत्र की इस जमीनी रीढ़ को मजबूत करना कांग्रेस का मुख्य उत्तरदायित्व है, क्योंकि पंचायतों की मजबूती से ही देश और राज्य का विकास संभव है.

वोटर लिस्ट में न छूटे कोई नाम: केशव महतो

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने एसआइआर कार्य की गंभीरता को रेखांकित किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में बूथ स्तर के एजेंट, पंचायत अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी. पार्टी का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के किसी भी योग्य मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से न छूटे. जून में होने वाले प्रमंडलीय सम्मेलन में पंचायत चुनाव के साथ-साथ एसआईआर पर भी रणनीति बनेगी.

यह भी पढ़ें: रांची पुलिस को सफलता: 5 लाख का इनामी व कुख्यात ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव दो साथियों साथ किया सरेंडर, 29 मामलों में था फरार

बैठक में ये रहे मौजूद

इस सांगठिनक बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रवींद्र सिंह, भीम कुमार, जलेश्वर महतो, रमा खलखो, सुनील सहाय, अभिलाष साहू और सुनीत शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक के निर्णयों की आधिकारिक जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने दी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *