Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र में गैस रिफिलिंग के दौरान हादसा हो गया. हादसा गांधी स्कूल रोड स्थित वार्ड संख्या 24 में शनिवार रात करीब आठ बजे हुई. जहां अवैध रूप से संचालित एक किचन सेंटर में गैस रिफिलिंग के दौरान गैस रिसाव होने लगा. घटना से राहुल उम्र 25 वर्ष समेत तीन लोगों के झुलसने की सूचना है. जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार गैस भरने के दौरान तेज आवाज भी सुनाई दी.

संचालक ने कहा एक व्यक्ति झुलसा है
हालांकि संचालक का कहना है कि खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से एक व्यक्ति झुलसा है. घनी आबादी वाले इलाके में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे होने के कारण बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
ALSO READ : बोकारो : आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, हुई मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
