गुमला : एक साथ तीन घर में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले भागे अपराधी

Gumla : मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पुग्गू दाऊद नगर में एक ही दिन तीन घरों का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी...

Gumla :  मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पुग्गू दाऊद नगर में एक ही दिन तीन घरों का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जाता है 28 मई की दोपहर चोरों ने प्रफुल्ला टोप्पो, अलेक्शियस तिर्की और सुभाष कुजूर के घर को निशाना बनाया. चोरों ने तीनों घरों से लाखों के जेवरात और नकद की चोरी की है. सभी परिवार के लोग बाहर गए थे. 30 मई की शाम लौटने पर सभी को चोरी का पता चला.

थाना में दर्ज कराया मामला

सभी पीड़ितो ने शनिवार की शाम गुमला थाना में लिखित आवेदन देते हुए जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने देर रात ही कार्रवाई शुरू कर दी है और मोहल्ले में जाकर कई लोगों से पूछताछ की है. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं. जिसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

 

ALSO READ : बोकारो : आपसी विवाद में महिला के साथ मारपीट, हुई मौत, छह आरोपी गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *