चक्रधरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, उद्घाटन मैच में महुलडीया टीम बनी विजेता

Chakradharpur: क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुंडियादल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया....

Cricket tournament
डॉ. विजय सिंह गागराई के साथ विजेता टीम

Chakradharpur: क्षेत्र के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुंडियादल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ विजय सिंह गागराई ने किया. टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

महुलडीया क्रिकेट टीम और मंगरू 11 क्रिकेट टीम के बीच हुआ उद्घाटन मैच

उद्घाटन मैच महुलडीया क्रिकेट टीम और मंगरू 11 क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर मंगरू 11 क्रिकेट टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए महुलडीया क्रिकेट टीम ने तीन ओवर में 49 रन बनाए और जीत के लिए 50 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में मंगरू 11 क्रिकेट टीम निर्धारित तीन ओवर में 34 रन ही बना सकी. इस प्रकार महुलडीया क्रिकेट टीम ने 15 रन से मैच जीत लिया.

युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना मुख्य लक्ष्य

आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना और खेल भावना को बढ़ावा देना है. साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है. स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजनों से गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा सामाजिक एकता भी मजबूत होती है.

खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाता है- डॉ. विजय सिंह गागराई

इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा, कि “ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर देने की. खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच सिखाता है. ऐसे आयोजन युवाओं को नशे और गलत गतिविधियों से दूर रखकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मैं सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपने गांव तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील करता हूं.” इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण और युवा उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: ADG ने की रांची पुलिस के कार्यों की समीक्षा, नशा तस्करों और संगठित अपराधियों पर कार्रवाई का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *