Bokaro:बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार को तेनुघाट जेल भेज दिया है.आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा.

काफी समय से फरार था
मामले की जानकारी देते हुए गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो ने बताया कि गोमिया थाना कांड संख्या 25/2026 (दिनांक 07.03.2026) के तहत धारा 75/78/352/351(2)/3(5) बीएनएस और 12 पोक्सो एक्ट के प्राथमिकी अभियुक्त अमन कुमार नायक को गिरफ्तार किया गया है. 23 वर्षीय आरोपी अमन कुमार नायक, पिता सत्येन्द्र नायक, बोकारो जिले के गोमिया थाना अंतर्गत हजारी बस्ती (नायक टोला) का रहने वाला है. वह काफी समय से फरार चल रहा था.
पुलिस की एक विशेष टीम गठन किया गया
थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त होने के बाद पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने वारंट के आधार पर चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. इस छापेमारी और गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो के साथ अ.नि अरुण कुमार, सअनि अमिलेश कुमार, गोमिया थाना के अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे.
AlsoRead:बोकारो: DC ने रुकवाई गाड़ी, अनशनरत सतीश जायसवाल के पास पहुंचे, भरोसा दिलाया तो टूटा अनशन
