मेदिनीनगर न्यू सुरभि क्लब के फिर अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी, कहा- रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

पलामू: जिले के मेदिनीनगर स्थित हमीदगंज मोहल्ले में न्यू सुरभि क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामनवमी पूजा...

पलामू: जिले के मेदिनीनगर स्थित हमीदगंज मोहल्ले में न्यू सुरभि क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामनवमी पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में क्लब के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए एक बार फिर संजय चंद्रवंशी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी.

अध्यक्ष के रूप में फिर मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद क्लब के सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी को पगड़ी और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया. संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से दीपक चंद्रवंशी को महामंत्री और रंजीत कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया.

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी न्यू सुरभि क्लब की ओर से अत्यंत आकर्षक और कलात्मक रथ का निर्माण कराया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. इसके साथ ही रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी.

Also Read: नीतीश कुमार ने बुलाई जेडीयू की अहम बैठक, शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जुटेंगे विधायक-सांसद

2009 से सक्रिय है न्यू सुरभि क्लब

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में स्थापना के बाद से ही यह क्लब अपनी विशेष प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है. क्लब को हर वर्ष महावीर नवयुवक दल जेनरल की ओर से प्रथम पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाता रहा है.

बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद

बैठक के दौरान क्लब के मुख्य संरक्षक मुकेश चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सभी सदस्य मिलकर पूजा को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इस मौके पर सुमित कुमार काजू, मनोज, निलेश, रजत वर्मा, अमन ग्रुप, लकी ग्रुप, भगत शर्मा, गुड्डू सिन्हा के साथ-साथ क्लब के सक्रिय कार्यकर्ता पवन अग्रवाल, विकास पांडे, शुभम, रंजीत, मिट्ठू सिन्हा, चिंटू, राहुल सहित कई रामभक्त मौजूद थे.

बताया गया कि आगामी कुछ दिनों में अध्यक्ष द्वारा पूजा कमेटी का पूर्ण विस्तार किया जाएगा और अन्य सदस्यों को भी उनकी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *