पलामू में युवक का फंदे से लटका मिला शव, बारात से लौटे परिजनों में मचा कोहराम

Palamu: जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियाकी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक...

Palamu: जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चियाकी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है. मृतक की पहचान जमुना भुइयां के पुत्र विक्की भुइयां के रूप में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात युवक के परिवार वाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बारात गए हुए थे। घर पर विक्की अकेला था. सुबह जब परिजन बारात से वापस घर लौटे, तो युवक का शव फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

मौके पर पहुंची पुलिस 

युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी सटीक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि, प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे घरेलू विवाद की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

ALSO READ: शुभेंदु कैबिनेट 2.0 : बंगाल में मिशन 35 के जरिए नई सियासी बिसात, पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा टीम में शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *