तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण अभियान के लिए जागरूकता रथ रवाना,उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, एक माह तक चलेगा जनजागरूकता अभियान

Saraikela: जिले में तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को...

Saraikela: जिले में तंबाकू निषेध एवं नियंत्रण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने रथ को रवाना करते हुए लोगों से तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील की. स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित यह जागरूकता रथ अगले एक माह तक जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा.

तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और इससे कैंसर, हृदय रोग, श्वसन संबंधी बीमारियों सहित कई गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने आमजनों से तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.

कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

उपायुक्त ने बताया कि कोटपा (COTPA) 2003 अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंधित है. इसके अलावा शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है.

ALSO RAED : तम्बाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली, लोगों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश

ऑडियो-वीडियो संदेशों से किया जाएगा जागरूक

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जागरूकता रथ के माध्यम से ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और पर्चों के जरिए लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जाएगी. साथ ही तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों को जिला अस्पताल, सरायकेला में संचालित तंबाकू मुक्ति केंद्र में उपलब्ध निःशुल्क परामर्श और दवा सुविधा के बारे में भी बताया जाएगा.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी एनटीसीपी डॉ. ज्योति कुमारी, डीपीएम रंजन कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए आमजनों से सहयोग की अपील की है.

ALSO RAED : शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, जमशेदपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *