14 वर्षीय बच्ची की मौत से दहला हजारीबाग, 4 वर्षीय भाई अब भी लापता : एसपी ने गठित की SIT

Hazaribagh: जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची तमन्ना का शव बरामद होने और उसके चार वर्षीय भाई के अब तक लापता रहने...

Hazaribagh: जिले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची तमन्ना का शव बरामद होने और उसके चार वर्षीय भाई के अब तक लापता रहने से इलाके में सनसनी फैल गई है. कोर्रा थाना क्षेत्र के सिंदूर पंचायत भवन के समीप स्थित नाले से बच्ची का शव बरामद किया गया, जबकि उसका छोटा भाई अभी तक लापता है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

मामले की जांच के लिए गठित की गई SIT

पुलिस के अनुसार इस संबंध में कटकमदाग थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया है. टीम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) अमित कुमार और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ज्ञान रंजन कर रहे हैं. टीम में कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा, चितरंजन कुमार, टेक्निकल सेल के पदाधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं.

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

मृत बच्ची के पिता, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फैजाबाद के निवासी हैं और हजारीबाग में गुब्बारे व खिलौने बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि बच्चों के लापता होने के तुरंत बाद उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दी थी, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. परिजनों का कहना है कि यदि शुरुआती स्तर पर गंभीरता दिखाई जाती तो शायद उनकी बेटी की जान बच सकती थी.

शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े

बच्ची का शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

ALSO RAED : पलामू में युवक का फंदे से लटका मिला शव, बारात से लौटे परिजनों में मचा कोहराम

चार वर्षीय मासूम की तलाश जारी

मामले का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि बच्ची के साथ लापता हुआ उसका चार वर्षीय भाई अभी तक नहीं मिला है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी और खोज अभियान चला रही है. परिवार सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद में प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है.

पिता ने एक युवक पर जताया संदेह

इस बीच बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि इन्द्रपुरी चौक स्थित एक टीवीएस शोरूम में काम करने वाला संतोष पासवान नामक युवक उनकी बेटी को मोबाइल देने का प्रलोभन देता था. उन्होंने आशंका जताई है कि इस घटना के पीछे उसी का हाथ हो सकता है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

न्याय और सुरक्षित बरामदगी की मांग तेज

घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और लापता बच्चे की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है. फिलहाल SIT पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जिलेभर की नजर अब जांच के नतीजों तथा लापता मासूम की तलाश पर टिकी हुई है.

ALSO RAED : चतरा पुलिस ने 10 लाख का डोडा किया बरामद, पंजाब कनेक्शन की आशंका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *