Ranchi : झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में सोमवार को राजनीतिक सरगर्मी के बीच एक बेहद सकारात्मक तस्वीर देखने को मिली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ अन्नपूर्णा देवी की यह शिष्टाचार भेंट थी. इस औपचारिक मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई.
हालांकि यह एक शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन राज्य के विकास और केंद्र राज्य समन्वय के लिहाज से इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है.

ALSO READ : रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की कार्रवाई: ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत 30.50 लाख का गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार
