दलकी गांव में 900 फीट पीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

Chakardharpur: क्षेत्र के दलकी गांव में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक सुखराम उरांव ने लालू के घर से सोमा उरांव...

Chakardharpur: क्षेत्र के दलकी गांव में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक सुखराम उरांव ने लालू के घर से सोमा उरांव के घर तक बनने वाले 900 फीट लंबे पीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए.

आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इस मार्ग की जरूरत महसूस की जा रही थी. पीसी पथ के निर्माण से गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लोगों को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी.

ALSO RAED : CM हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता: विधायक

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पीसी पथ गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और लोगों के जीवन को आसान बनाएगा.

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह की जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके.

ALSO RAED : कुसुंभा बालिका हत्याकांडः तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मृतका की मां समेत तीन पर आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *