Koderma: जिले के झुमरी तिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले छात्र उदित राज की सन्देहास्पद मौत को लेकर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज उसके परिजन आज से अनिश्चित करने धरना पर बैठ गए है. जिला समाहरणालय के बाहर धरना स्थल पर हाथों में तख्तियां लेकर उसके परिजन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता धरने पर बैठे हैं और मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस मामले में कड़ी कारवाई की मांग
3 मई को हॉस्टल के कमरे में उदित राज का शव फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के साथ शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान भी पाए गए थे. धरना पर बैठे रवि शंकर यादव ने कहा, कि घटना के तकरीबन1 महीने बीतने को है, लेकिन अब तक पुलिस हॉस्टल के वार्डन और इंचार्ज को गिरफ्तार करने के अलावे कांड का उद्वेदन नहीं कर पाई है और न ही उसके मौत के कारणों का पता चल पाया है. वहीं धरने पर बैठी मृतक छात्र उदित राज की मां ने बताया कि उन्होंने अपने जिगर के टुकड़े को उनके गुरुओं के भरोसे छोड़ दिया था और उसके गुरु ही उसकी हत्या कर उसे आत्महत्या का स्वरूप दे दिया है. उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
AlsoRead:रैयतों के विरोध के आगे DVC बेबस, फटी पाइप लाइनों की मरम्मत फिर टली
