शादी का झांसा देकर 3 साल तक शोषण का आरोप, युवती ने थाने में दी शिकायत

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सिक्स यूनिट नदी एरिया की रहने वाली एक 28 वर्षीय युवती ने एक...

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के सिक्स यूनिट नदी एरिया की रहने वाली एक 28 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की गुहार सोमवार को लगाई है.

लगभग 3 वर्षों से पीडिता और युवक की है जान-पहचान

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, पीड़िता की जान-पहचान पिछले लगभग 3 वर्षों से हजारीबाग जिले के सिलाडीह निवासी एक युवक जहांगीर आलम के साथ थी. आरोप है कि इस दौरान युवक ने पीड़िता के साथ प्रेम संबंध स्थापित किए और बार-बार शादी करने का वादा किया. युवक के इस भरोसे में आकर पीड़िता ने उस पर विश्वास कर लिया. आरोप है कि शादी का लगातार आश्वासन देकर युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और लगातार यह विश्वास दिलाता रहा कि वह उसी से शादी करेगा.

पुलिस मामले की कर रही छानबीन

पीड़िता का कहना है कि अब अचानक आरोपी युवक ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया है. युवक ने पीड़िता से कहा कि वह उससे शादी नहीं करेगा और जहां उसे ज्यादा दहेज मिलेगा, वहीं शादी करेगा. पीड़िता को जानकारी मिली है कि 10 जून को उक्त युवक की शादी किसी दूसरी लड़की से होने वाली है. युवक के इस धोखे और व्यवहार से पीड़िता को गहरा मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक आघात पहुंचा है. पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में विधिसम्मत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें: रांची: 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *