महिला नेतृत्व से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना: सरयू राय

Ranchi:हवाई नगर स्थित एस.एन. सिन्हा एजुकेशनल ट्रस्ट में आज स्वर्गीय प्रोफेसर एम.पी. सिंह की 87वीं जयंती के अवसर पर “विकसित भारत हेतु...

Ranchi:हवाई नगर स्थित एस.एन. सिन्हा एजुकेशनल ट्रस्ट में आज स्वर्गीय प्रोफेसर एम.पी. सिंह की 87वीं जयंती के अवसर पर “विकसित भारत हेतु महिला नेतृत्व” विषय पर एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, तकनीक और नेतृत्व के समान अवसर देकर ही विकसित भारत का सपना पूरा किया जा सकता है.

महिलायें परिवार तक सीमित नहीं 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि आज महिलाएं परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश और समाज के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही हैं. उन्होंने कहा कि अब समय महिलाओं को आगे बढ़ाने का नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व में विकसित भारत बनाने का है. पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है.

महिलाओं की भागीदारी से विकास में तेजी 

विशिष्ट अतिथि और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का अवसर मिलने से पूरा समाज आगे बढ़ता है. उन्होंने कहा कि छात्राओं को यह विश्वास दिलाना होगा कि वे राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति हैं. रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार ने कहा कि महिला नेतृत्व सामाजिक परिवर्तन का मजबूत माध्यम है. महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से विकास अधिक संवेदनशील और जनहितकारी बनता है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है.

महिला नेतृत्व के अवसर प्रदान करने होंगे 

महिला एवं बाल विकास विभाग के पूर्व निदेशक और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. समाज और प्रशासन को मिलकर महिलाओं को नेतृत्व के अधिक अवसर देने होंगे. मुख्य वक्ता प्रोफेसर हेमंतिका सेन गुप्ता ने कहा कि “विमेन लेड डेवलपमेंट” केवल एक नारा नहीं, बल्कि विकसित भारत की बुनियाद है. उन्होंने कहा कि जिन देशों में महिलाओं की भागीदारी अधिक होती है, वहां आर्थिक और सामाजिक विकास भी अधिक मजबूत होता है.

एस.एन. सिन्हा एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव समीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में निर्णायक होगी. उन्होंने कहा कि महिला नेतृत्व समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी शक्ति है.

AlsoRead:रांची: 3.54 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *