रांची में पुलिस का एक्शन: देर रात सड़कों पर चला एंटी-क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान

Ranchi : राजधानी की सड़कों पर हुड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई में जुट गई...

Oplus_16908288

Ranchi : राजधानी की सड़कों पर हुड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई में जुट गई है. इसी दौरान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व सोमवार की देर रात शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगातार दूसरे दिन भी विशेष एंटी-क्राइम और ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ चेकिंग अभियान चलाया गया. इस कड़े रुख से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर राजधानी में नशे में वाहन चलाया, तो सीधे सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.

नशे में गाड़ी दौड़ाने वाले 20 से अधिक लोगों पर सख्त कार्रवाई:

पुलिस की यह कार्रवाई रविवार से ही बेहद आक्रामक रूप से चल रही है. अभियान के पहले दिन (रविवार) को नियमों का उल्लंघन करने वाले और शराब के नशे में गाड़ी दौड़ाने वाले 20 से अधिक लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई थी. वहीं, सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी यह अभियान जारी रहा, जिसमें देर रात तक आधा दर्जन से अधिक लोग भारी नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़े गए. पुलिस ने अब तक दर्जनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

सुजाता चौक पर ट्रैफिक एसपी ने खुद संभाली कमान:

सोमवार देर रात रांची के व्यस्ततम इलाकों में से एक सुजाता चौक के पास खुद ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस बल ब्रीथ एनालाइजर मशीनों के साथ हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहन चालक की जांच कर रहा था. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि नशे में वाहन चलाना न सिर्फ आपकी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य मासूम लोगों की जिंदगी को भी जोखिम में डालता है. रांची पुलिस शहर की सुरक्षा को लेकर गंभीर है. लोग नशे में वाहन न चलाएं, अन्यथा भारी जुर्माना और जेल की हवा खानी पड़ सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *