Ranchi : एडीजी मनोज कौशिक ने पिठौरिया के थानेदार सतीश कुमार पांडे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. सतीश कुमार पांडे को बेहतर कार्य और प्रदर्शन के लिए एडीजी ने सम्मानित किया. बता दें कि सतीश कुमार पांडे 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं. उन्होंने कई केसों का सफ़लता पूर्वक अनुसंधान किया है.
प्रशस्ति पत्र अक्सर अपराधियों की धरपकड़ या कानून व्यवस्था बनाएं रखने में दिखाई गई बहादुरी के लिए दिया जाता है. इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साहस और कड़ी मेहनत की सराहना उनका मनोबल बढ़ाना होता है. जिससे वे भविष्य में भी पूरी ऊर्जा से काम करें.

अन्य कर्मियों को मिलें प्रेरणा
इसका उद्देश्य पारदर्शिता और अच्छे काम को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना है. जिससे विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिले. इसलिए पुलिस के आला अधिकारी अक्सर प्रशस्ति पत्र दिया जाता है. प्रशस्ति पत्र दारोगा के आधिकारिक सेवा रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है. जो भविष्य में उनके प्रमोशन में बहुत मददगार साबित होता है.
ALSO READ : रांची में पुलिस का एक्शन: देर रात सड़कों पर चला एंटी-क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान
