कराईकेला बाजार हाट के सीमांकन के लिये बैठक 6 जून को

Chaibasa : कराईकेला बाजार हाट सीमांकन के लिये छह जून को बैठक का आयोजन किया गया है. इस संबध बंदगांव अंचल अधिकारी...

Chaibasa : कराईकेला बाजार हाट सीमांकन के लिये छह जून को बैठक का आयोजन किया गया है. इस संबध बंदगांव अंचल अधिकारी की ओर से आम सूचना जारी की गयी है. जिसमें बताया गया है कि बंदगांव अंचल अंतर्गत मौजा कराईकेला में स्थित बाजार हाट की जमीन का सीमांकन किया जाना है.
सूचना में बताया गया है कि खाता संख्या 455 के प्लॉट संख्या 1903 (0.22 एकड़) एवं प्लॉट संख्या 1904 (1.44 एकड़) की भूमि का शांतिपूर्ण ढंग से सीमांकन कराया जाएगा. इस जमीन को दस्तावेजों में पुरानी परती एवं बाजार हाट भूमि के रूप में दर्ज बताया गया है.

जनप्रतिनिधियों, मुंडाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति जरूरी

सीमांकन कार्य में जनप्रतिनिधियों, मुंडाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति बैठक में अनिवार्य होगी. बैठक में संबंधित क्षेत्र के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों से उपस्थित रहने की अपील की गई है.

लोगों की भागीदारी आवश्यक

अंचल प्रशासन ने कहा है कि सीमांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित लोगों की भागीदारी आवश्यक है. इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होकर सहयोग करने का अनुरोध किया गया है.

 

ALSO READ : हजारीबाग : सांसद ने ली PVUNL परियोजना की जानकारी, अधिकारियों ने बताया अगले साल तक पूरा होगा तीसरे यूनिट का काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *