Chaibasa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की ओर से मंगलवार को चाईबासा स्थित पिल्लई हॉल में बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक निरल पूर्ति, विधायक जगत माझी, जिला परिषद चेयरमैन लक्ष्मी सुरेन, नगर परिषद चक्रधरपुर के अध्यक्ष सन्नी उरांव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे.


पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यशाला की शुरुआत जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के स्वागत भाषण से हुई. कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य नेताओं का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत और सम्मान किया गया. कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला.
संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन पर हुई चर्चा
कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को सशक्त करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाने और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया.
ALSO READ : आपत्तिजनक फोटो के दुष्प्रचार से आक्रोशित पिता ने की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया. साथ ही बूथ प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. नेताओं ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से संगठन को और मजबूती मिलेगी.
ALSO READ : +2 मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय में विभागीय परीक्षा आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त और उपायुक्त ने किया निरीक्षण
