गिरिडीह को मिलेगी नई पहचान, उसरी नदी किनारे बनेगा 31 करोड़ का मरीन ड्राइव

Giridih : गिरिडीह शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है. उसरी नदी के किनारे शास्त्री नगर से...

Giridih : गिरिडीह शहरवासियों का वर्षों पुराना सपना अब जल्द साकार होने जा रहा है. उसरी नदी के किनारे शास्त्री नगर से अरगाघाट तक लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा. नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रयासों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिली है.

जुडको (JUIDCO) द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जुलाई से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है. मरीन ड्राइव में आकर्षक सड़क, वॉकिंग ट्रैक, बैठने की व्यवस्था, लाइटिंग और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे.

शहर की बढ़ेगी सुंदरता 

इस परियोजना से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यटन, स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. शहरवासियों ने इसे गिरिडीह के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है. अधिकारियों का मानना है कि मरीन ड्राइव आने वाले समय में गिरिडीह की नई पहचान बन सकता है.

ALSO READ: पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक को कहे ना, जूट या कपड़ा का थैला को कहे हां

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *