प्रांत प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने धनबाद रवाना हुए विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता

Palamu: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पलामू के कार्यकर्ता प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस से...

Palamu: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पलामू के कार्यकर्ता प्रांत स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए शक्तिपुंज एक्सप्रेस से धनबाद रवाना हुए. झारखंड प्रांत बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 2 जून से 10 जून तक धनबाद के सिनिडीह स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में किया जा रहा है. यह वार्षिक प्रशिक्षण शिविर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित किया जाता है.

युवाओं में राष्ट्रभक्ति और अनुशासन विकसित करना है उद्देश्य

प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, शारीरिक एवं मानसिक क्षमता, अनुशासन तथा सनातन धर्म की रक्षा के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है. शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित हो सके.

ALSO READ : गिरिडीह को मिलेगी नई पहचान, उसरी नदी किनारे बनेगा 31 करोड़ का मरीन ड्राइव

पलामू से कई कार्यकर्ता हुए शामिल

पलामू जिले से इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने के लिए गणेश प्रसाद गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, शिवम कुमार गुप्ता, संजीव कुमार, देवनारायण कुमार, बिशाल कुमार, अमित कुमार, सहदेव विश्वकर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, अंकेश कुमार, विष्णु गोस्वामी, पवन देव कुमार, सुजीत कुमार, कार्तिक कुमार और प्रकाश कुमार धनबाद के लिए रवाना हुए. इन कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए जिला बजरंग दल सह संयोजक एवं प्रशिक्षित ट्रेनर हिमांशु पांडेय भी साथ गए हैं.

स्टेशन पर पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यकर्ताओं को विदा करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए स्टेशन पर प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, जिला विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह, नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, चैनपुर प्रखंड विहिप अध्यक्ष देवराज शर्मा और चैनपुर प्रखंड विहिप मंत्री घनश्याम गुप्ता उपस्थित रहे. सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने जा रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सफल प्रशिक्षण की कामना की.

ALSO READ : दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद लाइव वारदात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *