जामताड़ा: समाहरणालय परिसर की पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल, वायरल वीडियो ने खोली पोल

Jamtada: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जामताड़ा समाहरणालय...

Jamtada: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जामताड़ा समाहरणालय कार्यालय परिसर में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की है. परिसर में राहगीरों तथा विभिन्न कार्यों से समाहरणालय आने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से पेयजल स्टॉल स्थापित किया गया है, जहां तीन बड़े घड़े रखे गए हैं ताकि लोगों को गर्मी के दौरान पीने का पानी आसानी से मिल सके. हालांकि मंगलवार को एक वायरल वीडियो ने इस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़ा कर दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति समाहरणालय परिसर में लगाए गए पेयजल स्टॉल पर पानी पीने पहुंचता है, लेकिन उसे वहां पानी नहीं मिलता. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्टॉल पर रखे गए तीनों घड़े पूरी तरह खाली हैं. व्यक्ति ने मौके पर ही वीडियो बनाते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए और उसे अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

यह भी पढ़ें: गुजरात से घर लौट रहे सीनियर सुपरवाइजर की पारसनाथ स्टेशन पर दर्दनाक मौत, ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा

नियमित निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था तभी सार्थक होगी जब उसकी नियमित निगरानी और रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाए. उनका कहना है कि यदि समाहरणालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. भीषण गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई लोगों का कहना है कि पेयजल स्टॉल केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि कुछ लोगों ने इसकी नियमित मॉनिटरिंग की मांग की है. लोगों का मानना है कि यदि स्टॉल पर समय-समय पर पानी भरने और उसकी देखरेख की व्यवस्था हो, तो समाहरणालय आने वाले सैकड़ों लोगों को राहत मिल सकती है. फिलहाल वायरल वीडियो के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीह को मिलेगी नई पहचान, उसरी नदी किनारे बनेगा 31 करोड़ का मरीन ड्राइव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *