रक्षा मंत्री से मिले CDS: राजनाथ सिंह से मिले जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी की थी मुलाकात

CDS meets Defence Minister: नये चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...

CDS meets Defence Minister: नये चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. दोनों की मुलाकात ‘कर्तव्य भवन’ में हुई. रक्षा मंत्री कार्यालय (आरएमओ) की एक पोस्ट में बताया गया है, ‘नवनियुक्त चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने ‘कर्तव्य भवन’ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.’ इससे पहले, सोमवार को सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी सुब्रमणि के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी. राष्ट्रपति भवन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी सुब्रमणि के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.’

यह भी पढ़ें: व्यवसायियों को धमकाकर लेवी वसुलने वाला नक्सली को एनआइए कोर्ट ने नहीं दी बेल

आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ : CDS

राष्ट्रीय राजधानी में साउथ ब्लॉक के लॉन में सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा ‘मुझे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पदभार ग्रहण करने का सौभाग्य मिला है. सशस्त्र बलों पर देश ने जो भरोसा जताया है, उसके लिए हम राष्ट्र के आभारी हैं. हम, भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, रक्षा मंत्रालय, रणनीतिक संस्थान और सभी हितधारक, भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण के तहत एकजुट हैं. हम अपने प्रधानमंत्री के विजन ‘जय’ संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘सशस्त्र बलों का रूपांतरण और संगठनात्मक सुधार, जिससे संयुक्तता, तालमेल और एकीकरण को बढ़ावा मिले, हमारा प्राथमिक लक्ष्य होगा. आत्मनिर्भरता हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का एक केंद्रीय स्तंभ है. हम अपने सशस्त्र बलों में स्वदेशी हथियारों के विकास, शामिल करने और एकीकरण में तेजी लाएंगे.’

यह भी पढ़ें: समाहरणालय में वकीलों का तांडव: SDO कार्यालय के कर्मी को कमरे में घुसकर पीटा, महिला कर्मचारियों से अभद्रता

9 मई को एनएस राजा सुब्रमणि को अगला CDS किया गया नियुक्त

सरकार ने 9 मई को जनरल एनएस राजा सुब्रमणि को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया. वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार, सेना के उप प्रमुख और केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया उन्हें 14 दिसंबर 1985 को गढ़वाल राइफल्स की 8वीं बटालियन में कमीशन प्राप्त हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *