झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के लिए नई एजेंसी का होगा चयन, ऑपरेशन के लिए मांगा गया प्रस्ताव

Ranchi: झारखंड में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए नई सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई...

Ranchi: झारखंड में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के संचालन के लिए नई सर्विस प्रोवाइडर कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने इसके लिए टेंडर  जारी कर दी है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन संचालित इस महत्वपूर्ण सेवा के लिए इच्छुक और पात्र एजेंसियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं. जारी टेंडर के अनुसार चयनित एजेंसी को राज्य में 108 कॉल सेंटर के साथ एकीकृत 500 इमरजेंसी मेडिकल एंबुलेंस सर्विस वाहनों का संचालन, प्रबंधन और रखरखाव करना होगा. इसके तहत एजेंसी को एंबुलेंसों में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, मानव संसाधन तैनात करने तथा सेवा को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

टेंडर में भाग लेने के लिए 3 करोड़ अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट करना होगा 

टेंडर दस्तावेज के अनुसार निविदा प्रक्रिया दो-बिड प्रणाली (तकनीकी और वित्तीय बोली) के आधार पर पूरी की जाएगी. निविदा एकजून 2026 को जीईएम पोर्टल पर प्रकाशित की गई है. इच्छुक एजेंसियां 24 जून 2026 को दोपहर दो बजे तक अपनी बोली ऑनलाइन जमा कर सकेंगी. तकनीकी बोली उसी दिन दोपहर 2:30 बजे खोली जाएगी. निविदा से संबंधित प्री-बिड बैठक 10 जून 2026 को दोपहर 12 बजे नामकुम स्थित आरसीएच कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी, जहां संभावित एजेंसियों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा. टेंडर में भाग लेने के लिए 3 करोड़ रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट निर्धारित की गई है, जो इस परियोजना के बड़े आकार और महत्व को दर्शाती है.

AlsoRead:हजारीबाग जैन मंदिर में गूंजा णमोकार मंत्र, श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और नैतिक जीवन जीने का मिला संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *