खुलेआम शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों को प्रशासन की टीम ने खदेड़ा, दी सख्त हिदायत

Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों खुलेआम में शराब पीना फैशन बन गया है. जिसको लेकर अब जिला प्रशासन और पुलिस लगातार...

Ranchi: राजधानी रांची में इन दिनों खुलेआम में शराब पीना फैशन बन गया है. जिसको लेकर अब जिला प्रशासन और पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. ताजा मामला रांची के अरगोड़ा और हरमू इलाके इलाके की है, जहां पर खुलेआम शराब पीने और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. आज एसडीओ और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कई संवेदनशील इलाकों में औचक छापेमारी की.

संदिग्ध लोगों से पूछ -ताछ हुई 

यह कार्रवाई हरमू और अरगोड़ा शराब दुकान के आसपास के क्षेत्रों में की गई. अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाकर बैठे संदिग्ध लोगों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की. प्रशासन ने मौके पर मौजूद अड्डेबाजी करने वालों को दोबारा वहां न दिखने की सख्त हिदायत दी और चेतावनी देकर खदेड़ दिया. इस कार्रवाई से इलाके के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है. सार्वजनिक स्थलों पर नशाखोरी रोकने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे.

AlsoRead:प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, पैथोलॉजी सेंटर में करती थी काम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *